सोनौली बॉर्डर पर धूमधाम से मनाया जाएगा 47वां विश्व पर्यटन दिवस

सोनौली बॉर्डर पर धूमधाम से मनाया जाएगा 47वां विश्व पर्यटन दिवस
​ आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
​नेपाल के पर्यटन क्षेत्र में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के कारण उत्पन्न चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच, देश के पर्यटन उद्योग को पुनर्जीवित करने और पर्यटकों के बीच सकारात्मक विश्वास जगाने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की जा रही है। “नेपाल का पर्यटन सुरक्षित, खुला और पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है”—यह सकारात्मक संदेश राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन बाजार तक पहुँचाने के लिए सोसाइटी ऑफ ट्रैवल एंड टूर ऑपरेटर्स नेपाल (सोट्टो), लुम्बिनी प्रदेश द्वारा 47वें विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

रविवार की सुबह नेपाल बेलहिया शाति द्वार पर भव्य स्वागत और विशेष पैकेज
​इस विशेष अवसर पर भारत-नेपाल सीमा स्थित बेलहिया नाके से नेपाल में प्रवेश करने वाले सभी विदेशी एवं भारतीय पर्यटकों का भव्य स्वागत किया जाएगा।
​कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में शामिल हैं:
​निःशुल्क सुविधा: सीमा पार करने वाले पर्यटकों को निःशुल्क पेय पदार्थ वितरित किए जाएंगे।
​विशेष टूर पैकेज: भारतीय पर्यटकों के लिए काठमांडू, पोखरा और लुम्बिनी भ्रमण के लिए विशेष प्रवर्धनात्मक (प्रमोशनल) पैकेज पेश किए जाएंगे।
​साइटसीइंग: बेलहिया से लुम्बिनी तक के विशेष भ्रमण की व्यवस्था की गई है।
​मीडिया आउटरीच: भारतीय मीडिया प्रतिनिधियों के माध्यम से नेपाल को एक सुरक्षित और सुलभ पर्यटन गंतव्य के रूप में प्रचारित किया जाएगा।.
​आयोजकों का संयुक्त बयान
​उक्त कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए 47वें विश्व पर्यटन दिवस विशेष कार्यक्रम के संयोजक श्री चंद्र गुप्ता तथा सोट्टो (लुम्बिनी प्रदेश) के अध्यक्ष श्री संजय बजगाईं ने संयुक्त रूप से बताया कि इस आयोजन का मुख्य ध्येय पर्यटकों में नेपाल की सुरक्षा और आतिथ्य के प्रति विश्वास को पुनस्थापित करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय मीडिया और पर्यटकों के सहयोग से नेपाल के पर्यटन क्षेत्र को एक नई ऊर्जा मिलेगी।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *