सोनौली से भाजपा के सभी बागियों नें निर्दल भरा पर्चा

सोनौली से भाजपा के सभी बागियों नें निर्दल भरा पर्चा

सोनौली से भाजपा के सभी बागियों नें निर्दल भरा पर्चा

आई एन न्यूज ब्यूरो सोनौली ::सोनौली नगर पंचायत निकाय चुनाव की लड़ाई रोचक मोड़ पर जाती प्रतीत हो रही है। सबसे अधिक रोचकता भाजपा से बागी हुये दावेदारों में है। बगावत के बाद फिर मानमनौव्वल का सिलसिला चला। मगर बात नहीं बनी। शुक्रवार को नामांकन के आखिरी दिन दोपहर होते-होते लगभग सभी बागी दावेदारों ने निर्दल ही पर्चा भर दिया। जिससे राजनैतिक गलियारों की चर्चाएं शबाब पर आ गयी हैं कि “आगे आगे देखिये होता है क्या?”

अध्यक्ष पद के लिए जिन्होंने नामांकन किया है उनकी सूची इस प्रकार है—

1- कामना त्रिपाठी पत्नी सुधीर त्रिपाठी (निर्दल)

2- मीना त्रिपाठी पत्नी दीपक त्रिपाठी (बसपा)

3-महरूनिशा पत्नी हबीब खान (रालोद )

4-शकुंतला दुबे पत्नी अश्वनी दुबे( सपा )

5-संगीता पत्नी जितेंद्र (निर्दल)

6- मंजू जायसवाल पत्नी सुभाष जायसवाल (निर्दल )

7-सुलोचना देवी अपनी कृपा शंकर (निर्दल )

8-उमा नुसरत पत्नी वसीम खान (कांग्रेस )

9-पुष्पा जायसवाल पत्नी प्रदीप जायसवाल (निर्दल )

10-अनीता जायसवाल पत्नी चंद्रभान जायसवाल ( निर्दल )

11-शारदा देवी पत्नी बिजय रौनियार (राकपा)

12- शबनम यादव पत्नी राकेश यादव (निर्दल )

13- महेन्द्र जायसवाल पत्नी सुनीता जायसवाल (भाजपा)

14-जोहरा पत्नी शमशाद ( निर्दल)

15-आशा पत्नी रणविजय सिंह (निर्दल)

इसमे निर्दल अधिकतर प्रत्याशी वही हैं। जो कुछ़ दिन पूर्व भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के अपने अपने दावे कर रहे थे। सोनौली में 14 वार्डो के लिए 92 सभासद प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे