क्षेत्र का विकास नही चाहते विरोधी—विधायक नौतनवा

क्षेत्र का विकास नही चाहते विरोधी---विधायक नौतनवा
क्षेत्र का विकास नही चाहते विरोधी—विधायक नौतनवा
जब भी ताकत मिला विकास किया पिछले 29वर्षों से आपकी सेवा करता आ रहा हूँ –सुधीर तिवारीक्षेत्र का विकास नही चाहते विरोधी---विधायक नौतनवाइंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली:: इस क्षेत्र का बिकास नही चाहते विरोधी नेता हमें आपसे दूर करने का प्रयास करते रहते है। अमर मणि त्रिपाठी ने बिकास किया है और हम बिकास करेगें।
उक्त बाते शुकवार की शाम को नगर पंचायत सोनौली के मगरहिया बाजार में अध्यक्ष पद की निर्दल उम्मीदवार कामना पत्नी सुधीर त्रिपाठी के समर्थन में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए विधायक नौतनवा अमन मणि त्रिपाठी ने कहा कि हमारे पिता इस क्षेत्र में विकास किये है । हम उनके खून है विकास में पीछे नही रहूगा । शीघ्र ही नौतनवा की तरह सोनोली आर्दश नगर पंचायत होगा।
उन्होंने कहा कि कामना त्रिपाठी चेयरमैन बनी तो एसएसबी रोड पर एक इंच पानी दिखायी नहीं देगा। सोनौली के लिए टाउन एरिया का बनना बड़ें गौरव की बात है। हम खनुवा के रास्ते को खुलवाने का प्रयास कर रहे है। हम जाम हटाना चाहते है और एक नेता जाम लगवाते है।
इनके पास पैसा तो है लेकिन किसी की मदद नही कर सकते । कामना तिवारी को अपना वोट देकर विजयी बनावे। हमारे लिए जनता ही भगवान है।
चुनावी सभा को प्रत्याशी प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी सम्बोधित करते हुए जीप चुनाव निशान पर वोट मागतें हुए कहा कि सोनौली के सपने को हमने साकार किया। हमे जब भी ताकत मिला विकास किया। पिछले 29वर्षों से आपकी सेवा करता आ रहा हूँ आपकी समस्याओ को सुना और समाधान किया। हमने किसी गांव को गांव को बाटा नही जोड़ा है । संघर्ष करके टाउन एरिया बनवाया । आपके आर्शिवाद के बदौलत विरोधियो के मनशूबे को विफल करने का कार्य किया। बिजली की समस्या से जनता जब जूझ रही थी तब हमने बिजली को दुरुस्त कराया। कुनसेरवा में पाच करोङ रुपये का पावर स्टेशन का उद्धघाटन करवाया। जनता ने बेचरा कह कर पिछली बार विधायक बना दिया। जब कि सोनौली में हमने मुलायम सिंह से कह कर अस्पताल लाये।
सोनौली नगर पंचायत के प्रत्येक गांव के लोगों को स्वच्छ जल के लिए 68 हजार ली० का ओबर हेड टैक के बनने का कार्य चल रहा है।
श्री त्रिपाठी ने भाजपा प्रत्याशी पर तीखा आरोप लगाते हुए कहा कि वह भ्रष्ट्रचार मे लिप्त है । ग्राम सभा के जमीन के नाम पर लाखो रूपये व्यापारियो से धन उगाही किया। हमने कभी किसी को बाटने का काम नही किया।
सोनौली के व्यापारी नेता ने मुझे धोखा दिया उन्होने नगर पंचायत बनने के दौरान उन्होने मुझे आर्शिवाद भरे बाजार दिया था। लेकिन स्वंय चुनाव लड़कर मुकर गये। कुछ लोग किस मुह से वोट मांग रहे है जब कि चुनाव जीतने के पहले मकान कब्जा करना शुरु कर दिया। पैसा खर्च करके चुनाव जितने वाले आपके लिए खड़े नहीं होगे।
श्री त्रिपाठी ने यह भी कहॉ कि हमने जो वादा किया उसे पूरा किया और निरन्तर आपकी सेवा करते आ रहे है। आपके मान सम्मान की हमेशा रक्षा किया है।
हमे आपने परखा है।
हमने कभी किसी धर्म जाति और मजहब की राजनीति नहीं किया। हमे अपना प्यार आर्शिवाद दे विकास के सपने साकार होगें ।क्षेत्र का विकास नही चाहते विरोधी---विधायक नौतनवासभा के उपरान्त एक जुलूस के साथ विधायक नौतनवा ने सोनौली नगर में भ्रमण कर सुधीर त्रिपाठी तथा वार्ड न०12 घनश्याम नगर के सभासद प्रत्याशी आमीर आलम के उगता हुए सूरज के चुनाव निशान के लिए वोट मागां ।क्षेत्र का विकास नही चाहते विरोधी---विधायक नौतनवा
Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे