क्या आप जानते हैं मछली खाने के इतने फायदे

क्या आप जानते हैं मछली खाने के इतने फायदे

क्या आप जानते हैं मछली खाने के इतने फायदे

 

आई एन न्यूज ब्यूरो लखनऊ: हाल ही में हुए शोध में सामने आया है कि मछली खाने से आपकी उम्र में बढ़ोत्तरी हो सकती है. हार्वर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में यह माना है एक जो लोग हफ्ते में दो बार मछली का सेवन करते हैं उनकी उम्र दो साल और बढ़ जाती है. इतना ही नहीं, मछली में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड का सेवन अगर उम्र बढ़ने के साथ-साथ कर रहे हैं तो दिल के रोगों से मरने का खतरा 35 प्रतिशत कम होता है और अधिक जिंदा रहने की संभावना 27 प्रतिशत बढ़ जाती है.

शोधकर्ता डैरियश मोजाफैरियन ने बताया, हमने शोध में पाया कि रक्त में ओमेगा 3 का स्तर अधिक रहता है तो दिल की सेहत बनी रहता ही और उम्र बढ़ने के साथ-साथ जीवनकाल भी बढ़ता है. हफ्ते में अगर दो भार भी डाइट में मछली लें तो आपकी उम्र 2.2 साल और बढ़ सकती है. इस शोध में 2,700 लोगों की सेहत और खानपान पर अध्ययन किया गया जिसका पूरा विवरण एनल्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन’ जर्नल में प्रकाशित हुआ है.

advt

 

मछली खाने से कैंसर का खतरा कम होता है। जी हां, नॉनवेज के रूप में जो लोग मछली का ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं उनको सामान्य लोगों की तुलना में कैंसर होने का खतरा कम होता है। मछली का सेवन सेहत के लिए स्वास्‍थ्‍यवर्धक है क्योंकि मछली में लो सेचुरेटेड फैट, अधिक मात्रा में प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। मछली खाने से शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं। मछली में विटामिन, मिनरल और कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। अगर ऊर्जावान बनना चाहते हैं तो अपने लंच और डिनर में मछली को शामिल कीजिए। आइए हम आपको बताते हैं कि मछली का सेवन कैंसर के खतरे को कैसे कम कर सकता है।

क्या कहते हैं शोध – सिडनी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने शोधों में यह पाया है कि मछली खाने से कैंसर का खतरा कम होता है। मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो कैंसर होने से रोकता है। मछली खाने से 30 से 35 प्रतिशत तक कैंसर का खतरा कम होता है। हर प्रकार की मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है लेकिन टूना और सालमन मछलियों में इसकी ज्यादा मात्रा होती है। मछली स्तन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, अंडाशय के कैंसर के होने की संभावना कम करता है। इसलिए सामान्य मछलियों की तुलना में इन मछलियों को अपने खान-पान में शामिल कीजिए।

मछली खाने के अन्य फायदे

दिल के लिए – मछली में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल और धमनियों को मजबूत बनाता है। मछली शरीर में अच्छे कोलस्ट्राल के स्तर को बढा़ता है, जिससे धमनियों में खून नहीं रूकता। हृदय रोगियों के लिए मछली खाना बहुत फायदेमंद होता है।
रक्तचाप – अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो मछली खाना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद है क्योंकि मछली और मछली का तेल दोनों ही ब्लड प्रेशर को कम करते है।
मोटापा – मछली खाने से शरीर के अंदर मौजूद अतिरिक्त वसा समाप्त होती है, जिससे मोटापा कम होता है। मोटे लोगों को लंच और डिनर में मछली और मछली का तेल प्रयोग करना चाहिए।
आंखों की रोशनी – मछली खाने से आंखों की रोशनी बढती है। मोतियाबिंद या आंखों में सूखेपन जैसी समस्याओं को मछली खा कर आराम से दूर किया जा सकता है। हफ्ते में कम से कम दो बार मछली खाने से आंखों की सूजन कम होती है और मासपेशियां मजबूत बनती हैं।
त्वचा के लिए – मछली खाने से झुर्रियां नहीं पडती हैं। मछली में मौजूद तत्व सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणों से शरीर की त्वचा को बचाता है।
दिमाग के लिए – मछली में पाये जाने वाले ओमेगा-3 एसिड से तनाव समाप्त होता है। इसके अलावा मछली खाने से दिमाग तेज होता है और भूलने की बीमारी में भी फायदा होता है।

मछली को उबालकर, तलकर या फिर पकौडे़ बनाकर भी खाया जा सकता है। मछली खाने से केवल कैंसर ही नहीं बल्कि कई सामान्य बीमारियां भी दूर होती हैं। डायबिटीज रोगियों के लिए मछली बहुत फायदेमंद है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे