सुबह सवेरे विधायक आपके द्वार: चौपाल में सुनीं समस्याएं, सड़क निर्माण शुरू”

सुबह सवेरे विधायक आपके द्वार: चौपाल में सुनीं समस्याएं, सड़क निर्माण शुरू”

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: जनप्रतिनिधि वही होता है जो जनता के सुख-दुख में उनके बीच खड़ा रहे। इसी सोच को साकार करते हुए नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने रविवार से अपने जनसंपर्क अभियान “सुबह सवेरे विधायक आपके द्वार” की शुरुआत सीमावर्ती क्षेत्रों से की। अभियान के पहले ही दिन उन्होंने सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मी नगर के टोला टिसुरी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और वर्षों से लंबित एक प्रमुख सड़क की मांग को तत्काल पूरा करते हुए सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास कर उसी दिन से निर्माण कार्य शुरू करा दिया।
सुबह-सुबह गांव पहुंचे विधायक ऋषि त्रिपाठी ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जब ग्रामीणों ने लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग रखी तो विधायक ने बिना देर किए उसका शिलान्यास कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। विधायक के इस त्वरित निर्णय से ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।
विधायक के आगमन से उत्साहित ग्रामीणों ने गांव में एक सम्मान समारोह आयोजित किया। गांव के वरिष्ठजनों ने विधायक को फूल-मालाओं से लादकर उनका आत्मीय स्वागत किया तथा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि पहली बार कोई जनप्रतिनिधि सुबह उनके द्वार पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन रहा है और तत्काल समाधान भी करा रहा है।
इस अवसर पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि “जनता की सेवा ही मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सीमावर्ती क्षेत्र का प्रत्येक गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़े, यही मेरा संकल्प है। ‘सुबह सवेरे विधायक आपके द्वार’ अभियान के माध्यम से मैं स्वयं गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनूंगा और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित कराऊंगा।”
कार्यक्रम के दौरान बुलेट सिंह, बरखु साहनी, रवि वर्मा सहित गांव के अनेक सम्मानित नागरिकों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर विकास कार्यों के लिए विधायक का स्वागत किया। सम्मान समारोह का संचालन सोनौली नगर पंचायत के पूर्व प्रत्याशी दीपक बाबा ने किया।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *