गणतंत्र दिवस :दी इंडियन पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम समपंन
गणतंत्र दिवस : दी इंडियन पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम समपंन।
(सुनील कुमार यादव)
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर दी इंडियन पब्लिक स्कूल महाराजगंज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष महराजगंज कृष्ण गोपाल जायसवाल जब कि विशिष्ट अतिथि बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक आत्माराम गुप्ता रहे।
इस मौके सांसद पद के कांग्रेस प्रत्याशी राकेश गुप्ता, श्रीमती पल्लवी त्रिपाठी, B.Ed विभाग के प्रवक्ता जय सिंह ,शैल जायसवाल, अभिषेक श्रीवास्तव, अमितेश कुमार गुप्ता जितेंद्र मोदनवाल इत्यादि लोग उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया।
विधालय में ध्वजारोहण कल्पनाथ प्रसाद द्वारा किया गया।
इस दौरान विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिका उपस्थित रहे। इसके उपरांत विद्यालय में राष्ट्रगान सरस्वती वंदना स्वागत गीत व विभिन्न प्रकार के नृत्य प्रस्तुत किए गए।
जिसमें कुमारी करिश्मा, इशिता साक्षी, विंध्यवासिनी, रिया ,अर्पिता ,अभिषेक, अजीत, आदि छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया तथा इनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।





