नौतनवा : अधेड़ व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या

नौतनवा : अधेड़ व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या

नौतनवा : अधेड़ व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या

नौतनवा : अधेड़ व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या

आईएनन्यूज, नौतनवा:
नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महुअवा १ गांव में शनिवार की तड़के सुबह एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी मच गयी। व्यक्ति के गले को धारदार हथियार से काट़ा गया है। मृतक की पहचान ४९ वर्षीय रामदवन पुत्र सोमई के रुप में हुई है। जो मूल रुप से पनियरा का निवासी बताया जा रहा है। वह कुछ़ वर्ष से महुअवा गांव के एक यादव परिवार की खेती-बाड़ी एक सिरवार के रुप में संभाल रहा था। उसे रहने के लिये एक मकान भी दिया था। उसकी लाश उसी मकान के कमरे में मिली है।नौतनवा : अधेड़ व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या
घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज, सीओ नौतनवा व नौतनवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। शव को पुलिस ने अपने कब्ज़े में कर लिया है और हत्या की जांच पड़ताल में जुट़ गयी है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे