कमरिया कला गांव में कच्ची शराब पीने से व्यक्ति की मौत
कमरिया कला गांव में कच्ची शराब पीने से व्यक्ति की मौत
आईएनन्यूज, महराजगंज:
जिले के थाना चौक अंतर्गत ग्राम सभा कमरिया कला में गुरुवार की रात कच्ची शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह उसका शव बरामद होने से अफरा-तफरी मच गयी।

बताया जा रहा है कि शाम से ही व्यक्ति उक्त ग्राम सभा में बेचे जा रहे कच्ची शराब का घूम घूम कर सेवन कर रहा था, और काफी नशे में आ गया था।
यह गांव कच्ची शराब बिक्री के कारण आये दिन चर्चा में रहता है, और यहां भारी संख्या में शराबी आते हैं।
आसपास के लोगों के मुताबिक व्यक्ति नशे में धुत होकर गांव के समीप पुल में गिर गया । मृतक की पहचान मुकेश निवासी मोहम्मद पुर के रुप में हुई है।





