रणवीर और दीपिका की शादी तय, इस दिन लेगे सात फेरे

आई एन न्यूज डेस्क नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी के बाद इस जोड़ी की शादी की अफवाहें तेज हो गई हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के लवबर्ड रणवीर सिंह और डिमपल गर्ल दीपिका पादुकोण की जोड़ी की जिनको लोग ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफस्क्रीन में भी बहुत पंसद करते हैं। जानकारी के अनुसार इन दोनों स्टार की शादी की अटकलें काफी तेज हो गई हैं और दोनों के परिवार ने मिलकर साल के अंत में कुद डेट फाइनल की है। बस अब इंतजार है तो रणवीर-दीपिका की किसी एक डेट पर लगनी वाली मुहर का। रणवीर-दीपिका के परिवार वालों ने सितंबर और दिसंबर महीने की तारीख फाइनल की हैं।
रणवीर-दीपिका की शादी हिंदू रीति-रिवाजों से होगी। कुछ दिनों शूटिंग से आराम फरमा रही दीपिका को अपनी मां के साथ ज्वैलरी शॉपिंग करते देखा गया था। ये दोनो स्टार्स भीअनुष्का शर्मा की तरह ही डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते थे, लेकिन इसके लिए दोनों के परिवार सहमत नहीं हुए और अब शादी की शहनाई मुंबई में ही बजेगी। 








































