नौतनवा: रिहायशी झोपड़ी में लगी आग, बाल बाल बचा पूरा कुनबा

नौतनवा: रिहायशी झोपड़ी में लगी आग, बाल बाल बचा पूरा कुनबा

नौतनवा: रिहायशी झोपड़ी में लगी आग, बाल बाल बचा पूरा कुनबा

नौतनवा: रिहायशी झोपड़ी में लगी आग, बाल बाल बचा पूरा कुनबा

आई एन न्यूज ब्यूरो नौतनवा:नौतनवा थाना क्षेत्र के टोला शिवपुरवा में स्थित फूस की झोपड़ी में आग लगने से पति पत्नी समेत दो मासूम बच्चे झुलसने से बच गए । ग्रामीण किसी तरह आग पर काबू पाये। आग लगने से गरीब परिवार का सब कुछ जलकर खाक हो गया।
बुधवार की देर रात राजेश साहनी अपनी झोपड़ी में अपने बच्चों के साथ सो रहा था करीब 1:30 बजे रात को एकाएक झोपड़ी से आग निकलना शुरू हो गया। देखते ही देखते उसकी झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी । राजेश किसी तरह अपनी पत्नी और बच्चो को झोपड़ी से सुरक्षित निकाल लिया। किन्तु उसका सारा सामान जलकर खाक हो गया। यहां तक कि राशन पताई भी जल कर भस्म हो गया। आग की लपट को देखते हुए ग्रामीण एकत्रित होकर उसे बुझाया और पीड़ित परिवार को ग्रामीणों ने फौरी तौर पर सहयोग भी किया।
बताया गया है कि राजेश साहनी बहुत गरीब है आग में सब कुछ जल जाने से काफी परेशान है ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से आर्थिक सहयोग दिलाने की मांग किया है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे