सोनौली में एसएसबी ने लगाए स्वास्थ्य जांच शिविर,उमड़ी भीड़

सोनौली में एसएसबी ने लगाए स्वास्थ्य जांच शिविर,उमड़ी भीड़
इंडो नेपाल न्यूज सोनौली: सशस्त्र सीमा बल प्रथम वाहिनी द्वारा निःशुल्क स्वास्थ जांच शिविर नगर पंचायत सोनौली के वार्ड न.13 बिस्मिल नगर में लगाया गया जिसमें एसएसबी के चिकित्सकों द्वारा करीब 400 महिला पुरुष और बच्चो की जांच कर उन्हे सुझाव देते हुए दवा वितरित किया गया।
मंगलवार की सुबह एसएसबी ने नगर पंचायत सोनौली के वार्ड न.13 बिस्मिल नगर में स्वास्थ्य शिविर लगाकर क्षेत्र के करीब 400 महिला पुरुष और बच्चों का डॉक्टर अतुल (डिप्टी कमान्डेंट मेडिकल),डॉक्टर आर.ए.कर्डे (असिस्टेन्ट कमान्डेंट मेडिकल) डॉक्टर सलिनी परिहार (असिस्टेंट कमान्डेंट मेडिकल) ने स्वास्थ्य परीक्षण किया और महिलाओं को दवा के साथ साथ महिला चिकित्सक डॉ शालिनी परिहार ने कई आवश्यक सुझाव भी दिए ।
स्वास्थ जांच शिविर का उद्घाटन सोनौली नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी ने किया। 
इस मौके पर मुख्य रुप से एसएसबी के सौरभ मालवीय असिस्टेंट कमान्डेंट, इंस्पेक्टर अंकित अग्रवाल एवं सभासद बेचन प्रसाद,अमीर आलम, प्रदीप नायक,आशुतोष तिवारी,पप्पू सिंह,ताहिर सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

आप चूक गए होंगे

Translate »