निचलौल नगर पंचायत में चल रहा धरना,एसडीएम के आश्वासन पर हुआ समाप्त

निचलौल नगर पंचायत में चल रहा धरना,एसडीएम के आश्वासन पर हुआ समाप्त

निचलौल नगर पंचायत में चल रहा धरना,एसडीएम के आश्वासन पर हुआ समाप्तएसडीएम से वार्ता व आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

15 दिन में बनेगा स्वामित्व प्रमाण पत्र खुला घूम रहे सूअरों को पकड़ किया जाएगा नीलाम

संवाददाता-प्रदीप गौड़
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो निचलौल::स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय द्वारा विकास तथा स्वच्छता योजनाओं में अनियमितता को लेकर समाजसेवी शैलेश पांडेय के नेतृत्व में आज नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हो रहे धरने को उपजिलाधिकारी देवेश गुप्त से बिंदुवार वार्ता व आश्वासन के बाद दोपहर 2 बजे समाप्त कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत निचलौल कार्यालय द्वारा विकास योजनाओं में हो रही धांधली व स्वच्छता में मुद्दे को लेकर गुरुवार को समाजसेवी शैलेष पांडेय ने धरना देने की बात कही थी। इस क्रम में आज वे कई मोहल्लों से आये लोगों व सभासदों के साथ धरना पर बैठ गये। जिसका संज्ञान लेकर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने ज्ञापन देकर धरना समाप्त करने की बात कही किन्तु धरना दे रहे लोगों ने उनके बताए 4 सूत्री मांगों को पूरा करने की बात कही। इस पर एक प्रतिनिधिमंडल ने सभी बिंदुओं पर चर्चा की और निस्तारण की बात कही। सभी बिंदुओं पर निस्तारण करते हुए उपजिलाधिकारी श्री गुप्त ने बताया कि नगर पंचायत को स्वामित्व प्रमाण पत्र के अब तक 171 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमे 155 का निस्तारण किया गया है। बाकी बचे आवेदनों व अब प्राप्त होने वाले आवेदनों को नगर पंचायत प्राप्त करते समय प्राप्ति रजिस्टर में दर्ज करेगी और उसे 15 दिन में निस्तारित कर आवेदक को दे देगी। उन्होंने बताया कि 2015-16 व 2016-17 में स्वीकृत 1080 शौचालयों कुल 1080 लाभार्थियों को प्रथम क़िस्त का धन भेज दिया गया है। जबकि 444 लोगों को द्वितीय क़िस्त का धन भेजा जा चुका है। बाकी बचें लोगों का भी सर्वे कर 15 दिन में धन खाते में भेज दिया जाएगा। ज्ञापन के तीसरे बिंदु के निस्तारण करते हुए उन्होंने बताया की प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का सर्वे करने आये लोगों के साथ कोई भी राजनीतिक व्यक्ति नही रहेगा। वे लोग स्वतः जाकर सर्वे करेंगे। यदि उन्हें आवश्यक्ता होगी तो वे लोग नगर पंचायत के किसी कर्मचारी को साथ लेकर जाएंगे। लाभार्थियों से लिये जा रहे 500 रुपये शुल्क के संबंध में उन्होंने कहा है कि ये निर्णय बोर्ड के बैठक में लिया गया है। इसे बोर्ड के सामने रखा जायेगा और शुल्क वापस कराने की बात होगी। हालांकि इस मामले में वहां बैठे कुछ सदस्यों ने विरोध जताते हुए कहा कि बोर्ड में ऐसा कोई निर्णय नही लिया गया है। शुल्क लगाकर जनता को गरीब लूटने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि नगर में जेईएईएस के प्रकोप को देखते हुए खुल्ला घूम रहे सुअरों के पलकों को नोटिस भेजी जाएगी। यदि एक सप्ताह में वे उसे नही रोकते तो सुअरों को पकड़कर व्यापारियों को नीलाम कर दिया जाएगा।

इस दौरान सभासद राकेश मद्धेशिया, राकेश चौहान, पूर्व सभासद जयसिंह, संपूर्णानंद पांडेय, हरिहर, रेशमा, नागेन्द्र, पुनिता, राजकुमारी, छेदी, अनिरुद्ध, उर्मिला, लक्ष्मण, रीता, राधेश्याम, जगदम्बा व राजेश आदि मौजूद रहें।निचलौल नगर पंचायत में चल रहा धरना,एसडीएम के आश्वासन पर हुआ समाप्तनिचलौल नगर पंचायत में चल रहा धरना,एसडीएम के आश्वासन पर हुआ समाप्त

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे