सोनौली में एटीएम को लेकर परेशान है देशी विदेशी नागरिक

सोनौली में एटीएम को लेकर परेशान है देशी विदेशी नागरिक

सोनौली में एटीएम को लेकर परेशान है देशी विदेशी नागरिकआई एन न्यूज ब्यूरो सोनौली :भारत नेपाल मिलन बिंदु का बॉर्डर सोनौली जो अंतर्राष्ट्रीय महत्व का कस्बा है। इस बॉर्डर से प्रतिदिन हजारों की संख्या में देशी-विदेशी पर्यटकों का आवागमन रहता है। ऐसे में एटीएम का ना होना एक बड़ी समस्या है।
व्यापारिक महत्व का कस्बा सोनौली में जहा एक तरफ तीन राष्ट्रीय बैंक है भारतीय स्टेट बैंक ,यूनाइटेड बैक आफ इंडिया, पूर्वांचल बैंक मौजूद है किन्तु इन बैकों पर एटीम की सुविधा नहीं है स्टैट बैक के पास यह सुविधा है भी तो चार बजे के बाद बंद हो जाता है। जो नहीं होने के समान है । इकलौते एसबीआई में एक एटीएम होने के कारण पैसा निकासी एक व्यक्ति को 2 से 3 घण्टे कतार में खड़ा होने के बाद केवल तीन ह्जार रूपये मिल सकता है। एटीएम मशीन के लिए जब यूनाइटेड बैक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक गौरव भारद्वाज का से बात किया गया तो उनका कहना है की देशी विदेशी पर्यटकों समेत स्थानीय व्यापारियों के परेशानियों से हमने अपने उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया हूं और जल्द ही इस समस्या का समाधान भी हो जाएगा । एटीम मशीन कस्बे में लगाया जाएगा जिससे देसी विदेशी पर्यटको समेत व्यापारियों को किसी धन निकासी में किसी
तरह की असुविधा ना हो।
बता दें कि स्टेट बैंक से यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया किसी भी मामले में कम नही है। सबसे अधिक यहा व्यापारी खाता धारक हैं और इनकी सुविधा सबसे बेहतर।सोनौली में एटीएम को लेकर परेशान है देशी विदेशी नागरिक

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे