……और दुल्‍हन ने सादी का जोड़ा पहनने से कर दिया इंकार

......और दुल्‍हन ने सादी का जोड़ा पहनने से कर दिया इंकार

......और दुल्‍हन ने सादी का जोड़ा पहनने से कर दिया इंकार.……और दुल्‍हन ने सादी का जोड़ा पहनने से कर दिया इंकार
आई एन न्यूज पुरंदरपुर:
शराब के नशे में मस्त बारातियोंका उत्पात दुल्हन को इतना नागवार लगा कि उसने शादी से ही इनकार कर दिया। मान मनव्वल के बाद भी बात नहीं बनी तो शनिवार सुबह मामला थाने पहुंच गया। वहां भी कोशिश सफल नहीं हुई। ऐसे में लड़की पक्ष का खर्च देने के बाद बारात बिन दुल्हन की विदा हो गई। 
पुरंदरपुर क्षेत्र के भगवानपुर बरगदवा गांव में शुक्रवार रात कोल्हुई क्षेत्र के लक्ष्मीपुर कैथवलिया से बारात आई थी। दूल्हा बारात के साथ तय समय पर पहुंच गया। बारातियों ने नाच-गाना भी शुरू कर दिया। इस बीच फरमाइश को लेकर कहा सुनी हो गई। देखते ही देखते शराब के नशे में धुत्त कुछ बारातियों ने मारपीट शुरू कर दी। यह बात जब घरातियों को पता चली तो वे समझा बुझाकर जयमाले की तैयारी करने लगे। पर बारातियों की हरकत जयमाल पड़ने के दौरान भी नहीं शांत हुई। देर रात तक हुड़दंग देख दुल्हन ने खुद ही शादी से इनकार कर दिया। मामला बिगड़ते देख दूल्हे सहित कुछ बारातियों को पुलिस रात में ही थाने उठा ले गई। शनिवार को थाने बुलाकर दोनों पक्ष को बैठाकर सुलह की कोशिश शुरू हुई। लड़की के पक्ष में खर्च हुए सभी पैसे का हिसाब दो लाख 34 हजार 50 रुपए लड़के के पक्ष को देने के लिए कहा गया। इस पर दोनों पक्ष आपस में तय कर वहां से चले गए। इस संबंध में कार्यवाहक थानाध्यक्ष एसआई अभिनाश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में सुलह कर लिए हैं। अब दोनों पक्ष में कोई विवाद नहीं है। 

......और दुल्‍हन ने सादी का जोड़ा पहनने से कर दिया इंकार......और दुल्‍हन ने सादी का जोड़ा पहनने से कर दिया इंकार

 

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे