जंगल में मिली निचलौल क्षेत्र के व्यक्ति की हत्याकर फेंकी गई लाश
जंगल में मिली निचलौल क्षेत्र के व्यक्ति की हत्याकर फेंकी गई लाश
आईएन न्यूज निचलौल। निचलौल वन्य जीव प्रभाग में स्थित अमडी पुल के निकट पतौना जंगल में बुधवार को एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी मच गयी। लाश देखकर अंदाजा लगया जा रहा है कि हत्या कर व्यक्ति के शव को फेंक दिया गया है। मृतक की पहचान निचलौल थाना क्षेत्र के बलहीखोर गांव के रहने वाले 40 वर्षीय हरेंद्र पुत्र प्यारे के रुप में हुई है।
सूचना पर एडिशनल एसपी आशुतोष शुक्ला समेत थाना निचलौल का पूरा पुलिस महकमा मौके पर पहुंच गया, और शव को अपने कब्जे में लेकर घट़ना की जांच पड़ताल में जुट़ गया ।
इस मामले में मृतक के भाईयों ने हरेंद्र के भाईयों ने मृतक की पत्नी को शक के कट़घरे में खड़ा करते हुए, हत्या में संलिप्तता का आरोप लगाया है।

संवाददाता प्रदीप गौड़ (निचलौल महराजगंज उ०प्र० )






