…अब गांव चला स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम
...अब गांव चला स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम
शौचालय बनाने के लिए ग्रामीणों को हियुवा ने किया जागरूक।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: गांव के लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए हियुवा ने कमर कश लिया है। महाराजगंज जिले में एक अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुए सरकार की योजनाओं से अवगत कराने तथा शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित करना उनका लक्ष्य है।
मंगलवार को नौतनवा तहसील क्षेत्र के विकासखंड नौतनवा के मनिकापुर बेलभार महुलैना सहित करीब आधा दर्जन गांवों में हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नर्सिंग पांडे ने ग्रामीणों को शौचालय के प्रति जागरूक किया और स्वच्छता पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सरकार की तमाम योजनाओं से अवगत कराया और लाभ लेने का सुझाव दिए । इस दौरान उन्होंने मनकापुर में धनंजय पुत्र रामवृक्ष प्यारे पुत्र तामेश्वर शैलेंद्र चुलाई रमेश पुत्र महेंद्र रामकुमार पुत्र महेंद्र बासमती मनोरमा आदि के घरों में स्वयं गड्ढा खोदकर उन्हें शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश





