पत्रकारो ने की कड़ी निन्दा,पूर्नावृति हुआ तो आंदोलन आर पार का
पत्रकारो ने की कड़ी निन्दा,पूर्नावृति हुआ तो आंदोलन आर पार का
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: जर्नलिस्ट प्रेस क्लब नौतनवा के उपाध्यक्ष के ऊपर हुए हमले को लेकर पत्रकारों में रोष व्याप्त है। आज एक बैठक कर पत्रकारों ने उक्त घटना की कड़ी आलोचना की है।
शनिवार की सुबह करीब दस बजे जर्नलिस्ट प्रेस क्लब नौतनवा के अध्यक्ष अतुल जायसवाल के नौतनवा आवास पर पत्रकारों की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुआ। बैठक में पत्रकार हरिकेश पाठक के ऊपर हुए हमले को लेकर पत्रकारों में रोष व्याप्त रहा। उक्त घटना की पत्रकारों ने कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए कहां की अगर इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति हुई हुई तो आंदोलन बड़े स्तर पर होगा ।
इस मौके पर नौतनवा तहसील इकाई के समस्त पत्रकार गण उपस्थित रहे।





