बसंतपुर गांव में गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा
बसंतपुर गांव में गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा
आई एन न्यूज ठूठीबारी:
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बसंतपुर में विश्व शान्ति जन कल्याण की कामना को लेकर लगातार तीन वर्षों से श्री श्री 108 रूद्र महायज्ञ का आयोजन श्री काली कारड़ हनुमत मंदिर पर किया जा रहा हैं यज्ञ के साथ रामकथा का भी आयोजन किया जा रहा हैं ।
मंगलवार को श्री श्री 108 रूद्र महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई । इसमें 151 कुंवारी कन्याएं पीताम्बर वत्र धारण किए सिर पर कलश लेकर जयकारा लगाते हुए चल रही थी ।इससे पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो रहा था। वहीं डीजे की धुन पर बच्चे डांस करते हुए चल रहे थे, । वेद मंत्रोच्चारण के बीच जल भर कर श्रद्धालु बसंतपुर, कटखोर, नौनिया, नौवाबारी, लोहरौली, ठूठीबारी होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुँच वैदिक मंत्रो के साथ कलश की स्थापना की गयी ।।वही इसकी पूर्णाहुति 6 जून को कि जायेगी।
इस दौरान अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, बैजनाथ यादव,शिवशरन, मंदिर पुजारी लक्ष्मण दास त्यागी, शम्भू प्रजापती, रामलखन, संतदेव, उमनाथ, कतवारू, बिहारी , उत्रीचंद, बृजनंदन , मुरारी, राधेश्याम, अनुपात वर्मा, अनिल वर्मा सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।





