पूर्व बसपा नेता एजाज खान सहित सैकड़ों पर मुकदमा दर्ज

पूर्व बसपा नेता एजाज खान सहित सैकड़ों पर मुकदमा दर्ज

पूर्व बसपा नेता एजाज खान सहित सैकड़ों पर मुकदमा दर्जपूर्व बसपा नेता एजाज खान सहित सैकड़ों पर मुकदमा दर्ज

3 जून को सोनौली के टैक्सी स्टैंड पर पार्किंग शुल्क वसूली के दौरान हुई थी छिनौती

इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली::स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत स्टैंड पार्किंग शुल्क वसूली के दौरान हंगामा और मारपीट के मामले में सोनौली पुलिस ने पीड़ित कर्मचारी की तहरीर पर बसपा पूर्व नेता एजाज खान , हबीब खान ,मकसूद समेत सैकड़ो अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाच कर रही है।

बीते 3 जून की शाम नगर पंचायत सोनौली के टैक्सी स्टैंड पार्किंग शुल्क की वसूली के दौरान हुए हंगामे में अलीमुल्ला पुत्र मुर्तुजा निवासी विस्मिल नगर वार्ड नम्बर 13 घायल हो गए थे जिनकी तहरीर पर सोनौली पुलिस ने तीन नामजद समेत सैकड़ो लोगो के खिलाफ गोलबंद होकर मारपीट समेत सात हजार रुपये की छिनैती का मुकदमा दर्ज कर मामले की जाच कर रही है।

सोनौली कोतवाल बिहागड सिह ने बताया कि अलीमुल्लाह पुत्र मुर्तुजा के तहरीर पर 323,504,506 व 395 आई पी सी के तहत अभियोग दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे