टीम इंडिया को कसनी होगी कमर, आ गया है अगले 5 साल का फ्यूचर टूर

टीम इंडिया को कसनी होगी कमर, आ गया है अगले 5 साल का फ्यूचर टूर

टीम इंडिया को कसनी होगी कमर, आ गया है अगले 5 साल का फ्यूचर टूरआईसीसी ने बुधवार को अगले 5 सत्र (2018-2023) के फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) जारी किया। नए एफटीपी का मुख्य आकर्षण विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप है। इस चैम्पियनशिप में 9 टीमें भाग लेंगी। इसके अलावा एफटीपी ने 13 टीमों वाली वनडे लीग भी शामिल है।

Image result for india test

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में भारत अपनी पहली सीरीज जुलाई 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगा। वहीं जुलाई 2020 में वह श्रीलंका के खिलाफ खेलकर वनडे लीग की शुरुआत करेगा। 5 साल के दौरान भारत 102 मैचों की मेजबानी करेगा।

Image result for india team

आइसीसी ने बताया कि डब्ल्यूटीसी के तहत भारत वेस्टइंडीज में दो टेस्ट सीरीज खेलेगा।15 जुलाई 2019 से 30 अप्रैल 2021 तक चलने वाली टेस्ट चैंपियनशिप के पहले सत्र में नौ शीर्ष टीमें भाग लेंगी।

Image result for india test

वेस्टइंडीज सीरीज 2019 मे विश्व कप के बाद खेली जाएगी। इस दौरे में टेस्ट के अलावा भारत मेजबान टीम से तीन वनडे और इतने ही टी-20 भी खेलेगा।

Image result for ind vs west

भारत इस साल के अंत में वेस्टइंडीज की मेजबानी भी करेगा, जिसमें चार टेस्ट, पांच वनडे और तीन टी-20 खेले जाएंगे। विश्व चैंपियनशिप में भारत का अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा, जिसकी वह तीन टेस्ट के लिए मेजबानी करेगा।

Image result for ind vs sa test

यह सीरीज अक्टूबर 2019 में होगी, जिसके बाद बांग्लादेश दो टेस्ट और तीन टी-20 खेलने के लिए भारत का दौरा करेगा। चैंपियनशिप में इसके बाद भारत की अगली दो सीरीज 2020-21 में न्यूजीलैंड (दो टेस्ट) और ऑस्ट्रेलिया (चार टेस्ट) में होंगी। इसके बाद वह घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के साथ पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगा।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे