लक्ष्मीपुर में स्वच्छता जन जागरूकता कार्यशाला संपन्न
लक्ष्मीपुर में स्वच्छता जन जागरूकता कार्यशाला संपन्न
आई एन न्यूज लक्ष्मीपुर डेस्क: स्वच्छता जन जागरूकता पर एक कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला का आयोजन लक्ष्मीपुर ब्लॉक के जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के पत्रकारों ने ब्लॉक सभागार में किया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरनाथ उपाध्याय जिलाधिकारी महराजगंज रहे।
जबकि अतिथि के रूप में चेयरमैन नौतनवा गुड्डू खान उपस्थित रहे।
कार्यशाला में लक्ष्मीपुर नगर के तमाम गणमान्य नागरिक पत्रकार समाजसेवी समेत विभिन्न विभागों से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी महराजगंज ने उपस्थित लोगो से स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए उससे होने वाले तमाम फायदों को गिनाया। तथा उपस्थित लोगों से स्वच्छ भारत मिशन को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील किया ।






