लव गुरु की तलाश में सोनौली बार्डर पहुंची गुजरात पुलिस

लव गुरु की तलाश में सोनौली बार्डर पहुंची गुजरात पुलिस
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क,
गुजरात से एक युवती के अपह्रण के आरोपी व्यक्ति की तलाश में बुधवार की सुबह सोनौली बार्डर पहुंची गुजरात पुलिस टीम ने सरहद के सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क साधा और सहयोग मांगा।
भारत नेपाल के सोनौली बार्डर पर स्थित मुख्य गेट पर तैनात सोनौली पुलिस व एसएसबी से मिलकर गुतरात पुलिस ने आरोपी व्यक्ति व अपह्रित लड़की के संबंध में दोनों का फोटो और डिटेल उन्हें सौपा।
बताया गया है कि लड़की को अपह्रित करने वाला व्यक्ति उसे कोचिंग पढ़ाता था और अपने मोहजाल में उसे फास कर उसे अपह्रित कर लिया। इसके उपरांत गुजरात पुलिस ने नेपाल के पुलिस से भी मुलाकात की।
बताया जा रहा है कि धवल हरिश्चंद त्रिवेदी नामक व्यक्ति पर गुजरात के चोटिला थाना में निधिबेन मुकेश भाई खाखर नामक लड़की का अपह्रण का मुकदमा दर्ज है। गुजरात पुलिस को आशंका है कि आरोपी नेपाल के बुटवल, पोखरा, काठमांडू में ही कहीं छिपा हो सकते है।
इस संबंध में बेलहियां इंस्पेक्टर वीर बहादुर थापा का कहना है कि गुजरात पुलिस एक वांछित की जानकारी के लिए उनके पास आई थी और उनका पूरा सहयोग किया गया है।
महराजगंज उ०प्र०10/10/2018


Translate »