सोनौली में महिला सफाईकर्मी को पीटने वाला युवक गिरफ्तार।

सोनौली में महिला सफाईकर्मी को पीटने वाला युवक गिरफ्तार।

सोनौली में महिला सफाईकर्मी को पीटने वाला युवक गिरफ्तार।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: स्थानीय कस्बे के मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहे एक महिला सफाई कर्मी को मनबड़ चालक अतहर अली पुत्र असगर अली द्वारा मारने पीटने के आरोप में पुलिस ने एससी/एसटी सहित विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी है।
बता दे कि शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे नगर पंचायत सोनौली में करीब आधा दर्जन सफाई कर्मी नेपाल को जुड़ने वालो मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहे थे कि मनबड़ वाहन चालक अतहर ने सवारी भरने के चक्कर में अपने वाहन को सफाई के लिए वाहन इधर उधर नहीं कर रहा था हटाने के लिए सफाई कर्मी द्वारा कहने पर चालक उससे भिड़ गया और महिला सफईकर्मी रीना को जाति सूचक शब्दो के साथ गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। सफाई कर्मी की पिटाई की खबर पर आक्रोशित सफाई कर्मी तमाम एकत्रित होकर पुलिस चौकी पहुंच गये और चौकी प्रभारी को एक तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए मनबढ़ युवक को गिरफ्तार कर लिया ।
इस संबंध में कोतवाल सुनौली आनंद गुप्ता ने बताया कि सफाई कर्मी को पीटने वाले युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई किया जा रहा है।
(महराजगंज उ०प्र०)सोनौली में महिला सफाईकर्मी को पीटने वाला युवक गिरफ्तार।सोनौली में महिला सफाईकर्मी को पीटने वाला युवक गिरफ्तार।सोनौली में महिला सफाईकर्मी को पीटने वाला युवक गिरफ्तार।सोनौली में महिला सफाईकर्मी को पीटने वाला युवक गिरफ्तार।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे