Skip to content

Primary Menu

  • Home
  • नेपाल
  • उत्तर प्रदेश
  • बार्डर स्पेसल
  • देश
  • दुनिया
  • गोरखपुर
  • राज्यो से
  • महाराजगंज
  • जिलो से
  • राजनीति
  • नौतनवा
  • गोरखपुर
  • पर्यटन
    • कारोबार
    • शिक्षा
    • क्राइम
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • ज्योतिष
    • क्रिकेट
  • कारोबार

पीएनबी खाताधारकों के लिए सूचना,26 दिसंबर से बंद हो जाएंगे इन लोगों के बैंक खाते

8 years ago new delhi

आई एन न्यूज दिल्ली ब्यूरो :पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना। अगर आपने अभी तक खाते की केवाईसी नहीं करायी नहीं हैं तो फिर 26 दिसंबर के बाद इसका परिचालन नहीं कर पाएंगे। बैंक आपके खाते को पूरी तरह से ब्लॉक कर देगा।

इसलिए लिया फैसला

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून (पीएमलए) के प्रावधानों के तहत बैंक ने इस तरह का फैसला लिया है। देश के सभी बैंक इस तरह का फैसला ले रहे हैं। भारतीय स्टेट बैंक पहले ही इस तरह का फैसला ले चुका है। हालांकि अन्य बैंक अब जाकर के ग्राहकों को इस तरह का संदेश भेज रहे हैं।

जमा करने होंगे यह डॉक्यूमेंट्स

बैंक के ग्राहक आधार कार्ड के साथ-साथ पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, नरेगा कार्ड में से कोई भी एक कार्ड के साथ पहचान एवं पता प्रमाणपत्र, फोटो, मौजूदा मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी की जरूरत पड़ेगी। इसके साथ ही आपके पेशे, गतिविधि, व्यवसाय का प्रकार, वार्षिक आय, टर्नओवर में से कम से कम एक सहयोगी दस्तावेज भी जमा कराना पड़ेगा।

व्यक्तिगत के अलावा ऐसे करा सकेंगे जमा

ग्राहक व्यक्तिगत तौर के अलावा डाक के जरिए या फिर ई-मेल आईडी पर भी अपने डॉक्यूमेंट्स को संबंधित बैंक शाखा में भेज सकते हैं।
विज्ञापन

पुराना कार्ड हो जाएगा ब्लॉक

1 जनवरी से आपका पुराना जारी किया गया एटीएम कार्ड और चेक बुक का प्रयोग पूरी तरह से बंद हो जाएगा। अगर आपके पास बैंक द्वारा जारी किया गया पुराना मैग्नेटिक स्ट्रिप वाला एटीएम कार्ड है तो फिर वो 1 जनवरी से पूरी तरह से ब्लॉक हो जाएगा। 1 जनवरी से केवल ईएमवी चिप वाला एटीएम कार्ड ही प्रयोग में लाया जा सकेगा। हालांकि एसबीआई ने 28 नवंबर को ही पुराने डेबिट कार्ड का प्रयोग पूरी तरह से बंद कर दिया था।

पुराने कार्ड को स्वीकार नहीं करेंगी मशीन

पुराने कार्ड के बदले ग्राहकों को ईएमवी चिप वाला डेबिट कार्ड लेना होगा। इसके लिए साल 2018 की डेडलाइन तय की गई है। अगर ग्राहक डेडलाइन से पहले ऐसा नहीं करेंगे तो डेडलाइन खत्म होने के बाद वह एटीएम से ट्रांजेक्शन नहीं कर सकेंगे, क्योंकि ये एटीएम मशीनें पुराने कार्ड को स्वीकार नहीं करेंगी।

एटीएम कार्ड का कनवर्जन प्रोसेस में किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा और यह बिल्कुल मुफ्त होगा। एसबीआई का हाल ही में 6 अन्य बैंकों के साथ मर्जर हुआ है और बैंक के ग्राहकों की संख्यां में बड़ा इजाफा हुआ है। ऐसे में इस कदम का असर करोड़ों बैंक ग्राहकों पर पड़ेगा।

पुरानी चेक बुक होगी बंद

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) सहित अन्य बैंकों ने भी पुराने चेक बुक का इस्तेमाल करने के लिए 31 दिसंबर की तारीख घोषित कर दी है। बैंक का कहना है कि 1 जनवरी 2019 से सीटीएस चेक का इस्तेमाल ग्राहक कर सकेंगे। पुराने चेक का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक जल्द से जल्द नई चेक बुक के लिए आवेदन कर दें, क्योंकि पुरानी चेक बुक नए साल से पूरी तरह से बेकार हो जाएगी।


Tags: Information for PNB account holders will be closed from December 26, these people's bank accounts

Continue Reading

Previous VIVO Y95 वॉटरड्रॉप नॉच के साथ हुआ लॉन्च, जानें प्राइस स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
Next Bank Holiday: 21 से 26 दिसंबर के बीच सिर्फ 1 दिन बैंक खुले रहेंगे, जानिए 5 दिन बैंक बंद क्यों हैं

और खबरें

  • कारोबार

एम बाजार: ठंड के कपड़ों पर बंपर छूट का प्रचार, सोनौली बॉर्डर तक पहुंचा प्रदर्शन”

2 years ago new delhi
  • कारोबार

साहित्य भवन पब्लिकेशन्स, आगरा: शिक्षा और स्टेशनरी के क्षेत्र में उत्कृष्टता की विरासत

2 years ago new delhi
  • कारोबार

सोना का भाव साल दर साल बढ़ रहा है,जिन्होंने पहले खरीदा वह लाखों पा रहे हैं

2 years ago new delhi
  • कारोबार

नौतनवा–शिखर होम सलूशन में पाइप और फिटिंग्स से लेकर किचन फिटिंग्स का सामान उपलब्ध

5 years ago new delhi
  • कारोबार
  • नेपाल

नेपाल में गुजरात के मिट्टी से बने दीए की खरीद विर्की हुई तेज

7 years ago new delhi
  • कारोबार

दस सरकारी बैको का विलय,चार बड़े बैंक बनेगें

7 years ago new delhi

हमारे बारे में

आदरणीय मित्रों !! Innpnews private limited ( इन्डो नेपाल न्यूज़ ) का उद्देश्य नेपाल और भारत के मित्रवत सम्वधो को मधुर बनाने मे अहम भूमिका तथा देश की एकता और अखंडता को बनाये रखते हुए समाज और देश को उत्थान की तरफ लेकर जाना है, लेकिन मित्रों यह कार्य आपके सहयोग के बगैर कभी पूरा नहीं हो सकता है ! अतः आप अगर कोई भी लेख, किसी भी समस्या या फिर किसी भी घटना के बारे में किसी भी विषय पर कुछ भी लिखना चाहते है तो उसे लिखकर आप हमारे साथ शेयर कर सकते है | हम आपको विश्वास दिलाते है कि अगर यह समाज, और दोनो देश के लिए हितकर है तो उसे आपके नाम के साथ अवश्य प्रकाशित किया जाएगा !! धन्यवाद् ! इन्डो नेपाल न्यूज टीम--- आप हमें ईमेल कर सकते हैं Jaiswalguddu8@gmail. com

बार्डर स्पेसल

  • बार्डर स्पेसल

कुशीनगर में मिले नेपाल के दो महिला समेत पांच शव, सोनौली बॉर्डर पहुंचा

3 weeks ago new delhi
  • बार्डर स्पेसल

सोनौली बॉर्डर पर थाई महिला गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज मिलने का आरोप

1 month ago new delhi
  • बार्डर स्पेसल

ट्रको की मनमानी पर पुलिस का बड़ा एक्शन: सोनौली बॉर्डर पर पहली बार ट्रैफिक पुलिस तैनात

2 months ago new delhi

महाराजगंज

  • महाराजगंज

गांधीनगर में गूंजे ‘विकास पुरुष’ के नारे: बुजुर्गों का सम्मान कर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मांगा आशीर्वाद

19 hours ago new delhi
  • महाराजगंज

नौतनवा में बच्चों की अनोखी गणेश चतुर्थी: पेपर के बप्पा और संस्कारों की पाठशााला!

2 days ago new delhi
  • महाराजगंज

दोस्तों की महफिल में हुआ हादसा: सिर में गोली लगने से युवक की दर्दनाक मौत

3 days ago new delhi

आप चूक गए होंगे

  • महाराजगंज

गांधीनगर में गूंजे ‘विकास पुरुष’ के नारे: बुजुर्गों का सम्मान कर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मांगा आशीर्वाद

19 hours ago new delhi
  • Uncategorized @hi

ढोल नगाड़े के साथ ग्रामीणों ने बेलहिया में विधायक का किया भव्य स्वागत

1 day ago new delhi
  • महाराजगंज

नौतनवा में बच्चों की अनोखी गणेश चतुर्थी: पेपर के बप्पा और संस्कारों की पाठशााला!

2 days ago new delhi
  • महाराजगंज

दोस्तों की महफिल में हुआ हादसा: सिर में गोली लगने से युवक की दर्दनाक मौत

3 days ago new delhi
  • महाराजगंज

76 दीपों से जगमगाया पोखरा, विधायक-अध्यक्ष ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

4 days ago new delhi