नौतनवां : नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
आई एन न्यूज़ डेस्क नौतनवां :
नौतनवां नगर पालिका में स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के तहत दो दिवसीय जागरूकता अभियान के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वछता के प्रति जागरूक किया गया।
नौतनवां में स्वच्छ भारत मिशन योजनांर्तगत स्वच्छ सर्वेछण 2019 का शुभारंभ मंगलवार को नगर पालिका नौतनवां के अध्यक्ष गुड्डू खान एवं अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र राव ने हरी झंडी दिखाकर किया।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर श्री खान ने लोगों से अपने नगर को स्वच्छ रखने, कूड़े दान का प्रयोग करने तथा पॉलीथिन का प्रयोग ना करने की अपील की।
अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र राव ने लोगो को स्वच्छ्ता के बारे में जागरूक करते हुए लोंगो से अपने अपने घरों में शौचालयों का निर्माण करा कर उसका उपयोग करने की अपील की।
इसके पश्चात शासन से आये कलाकारों ने स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर नुक्कड़ नाटक एवं लोक गीतों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का सफल आयोजन गुड्डू खान के निर्देशन में नौतनवां नगर पालिका के स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी रमेश कुमार चौधरी के देख रेख में संम्पन्न हुआ ।








































