बाइक पर लदी नेपाली शराब के बड़ी खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

बाइक पर लदी नेपाली शराब के बड़ी खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क।
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के श्यामकाट गांव के पास सोनौली पुलिस एवं एसएसबी की सयुक्त टीम ने आज नेपाल से तस्करी कर भारतीय सीमा में लाई जा रही नेपाली शराब की एक बड़ी खेप समेत एक तस्कर को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया है।
शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे सोनौली कोतवाली के उपनिरीक्षक रविन्द्र सिहं अपने टीम एवं एसएसबी के जवानो के साथ संयुक्त रूप से सरहद के पगडंडियों पर गश्त कर रहे थे। अभी वह श्यामकाट गांव के जसवल तक पहुंचे ही थे कि उन्हें नेपाल से एक मोटरसाइकिल आते दिखी। जवानों ने उसे रास्ते में रोक लिया और पूछ ताछ करने लगे तो वह नेपाल भागने की कोशिश करने लगा लेकिन जवानों ने उसे घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पकडे गये तस्कर ने अपना नाम मनोज कुमार यादव पुत्र राम मिलन यादव निवासी महदेईया थाना परसामालिक बताया। बरामद मोटरसाइकिल पर बोरे में रखी हुई कुल 180 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि नेपाली शराब व मोटरसाइकिल को जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर तस्कर को चालान कर दिया गया है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे