सोनौली कोतवाली क्षेत्र मे युवती की डूबने से युवक की ट्रेक्टर से दबकर मौत

——
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क / महाराजगंज
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग दो स्थानों पर एक महिला की डूबकर और एक युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई । पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार की सुबह सोनौली कोतवाली के ग्रामसभा पोखरभिंडा में 24 वर्षीय युवती की लास गांव के गड्ढे से बरामद हुआ। बताया गया है कि युवती अफसर जहां पुत्री रहमतुल्ला अपने घर पर ही रहती थी पति भी साथ रहता था । बीते शाम को पति अपने पत्नी को विदा करा कर अपने घर ले जाना चाहता था इसी बात को लेकर 4ती पत्नी मे विवाद हो गया । जिससे नाराज होकर गांव में स्थित पानी से भरे गड्ढे में वह कूद गई रात में लोगों ने इधर-उधर काफी खोज तलाश किया लेकिन पता नहीं चला । सोमवार की सुबह गड्ढे में उसकी लाश काफी तलाश के बाद मिली । पुलिस मौके पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में ले लिया ।
दूसरी लाश पुलिस ने सेमरा चौराहे के पास से बरामद किया है। मृतक युवक रोहित पासवान उम्र 14 वर्ष निवासी ग्राम सभा जगन्नाथपुर ट्रैक्टर चला रहा था बीते रात को ट्रैक्टर के पलटने से उसके नीचे वह दब गया और उसकी मौत हो गई । पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में ले लिया । सोनौली पुलिस ने दोनों के शव को अपने में कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं । (यूपी०)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे