नौतनवा पूर्व विधायक मुन्ना सिंह ने विधायक पर कसा तंज
नौतनवा पूर्व विधायक मुन्ना सिंह ने विधायक पर कसा तंज ।
कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंहने कहां जल्दी बाजी में विधायकजी उदघाटन करना भूल गये कई सड़क।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा के पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिहं ने सोमवार को अपने आवास पर एक मुलाकात में नौतनवा विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि नौतनवा से निचलौल होते हुए कप्तानगंज सड़क का पूर्व मुख्यमंत्री उ०प्र० अखिलेश यादव के कार्यकाल में स्वीकृत हुआ और काम भी हुआ लोग सड़क पर चल भी रहे है। जब कि नौतनवा विधायक अमन मणि त्रिपाठी कहते है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से स्वीकृत कराया। और आनन फानन मे उसका उदघाटन का दिये।जब कि सभी जानते है कि नौतनवा के संपतिहा पावर हाउस का निर्माण किसने कराया जिसका उद्धघाटन किये तो ठूठीबारी से कप्तानगंज सड़क का उदघाटन करना जल्दबाजी में भूल गए क्या? श्री सिंह ने कहां कि सोनौली से कौड़िया जंगल तक की सड़क राहुल गांधी से प्रस्तावित कराकर भूतल परिवहन मंत्री जीतन लाल से कहकर कराया गया था जिसका उद्धघाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर दिये। उन्हे भी इस सड़का उदधाटन करना चहिए था, किन्तु वह भूल गये ।
उन्होनें कहा कि कल तक उदघाटन का होड़ चल रहा था। दुसरे के कार्यो को अपना कार्य बताकर लोग उदघाटन पर उदघाटन किये जा रहे थे। लेकिन जनता सब जानती है।








































