हिंदू युवा वाहिनी की जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक कल, सांसद होंगे शरीक
हिंदू युवा वाहिनी की जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक कल सांसद होंगे शरीक
इंडो नेपाल न्यूज चुनाव डेस्क: लोकसभा चुनाव को लेकर हिंदू युवा वाहिनी का जिला स्तरीय पदाधिकारियों की एक बैठक महाराजगंज जिला मुख्यालय के एक मैरिज हॉल में आयोजित किया गया है।
रविवार की बैठक में महाराजगंज जिले के लोक सभा भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी को विजय दिलाने के लिए रणनीति पर विचार विमर्श किए जाएंगे । जिसमें महाराजगंज जिले के ब्लॉक नगर इकाई और जिले स्तर के सभी पदाधिकारी शरीक होंगे।
बैठक की अध्यक्षता हिंदू वाहिनी के जिला अध्यक्ष नरसिंह पांडे स्वयं करेंगे। जबकि इस बैठक के मुख्य अतिथि महाराजगंज जिले के सांसद पंकज चौधरी होगें। उक्त आशय की जानकारी हिंदू युवा वाहिनी के जिला मीडिया प्रभारी चंद्र प्रकाश पटेल ने दी है ।





