सोनौली: रोहिणी नदी से अवैध बालू खनन जोरो पर,एक ट्रेक्टर-ट्राली वालू सीज

सोनौली: रोहिणी नदी से अवैध बालू खनन जोरो पर,एक ट्रेक्टर-ट्राली वालू सीज

सोनौली: रोहिणी नदी से अवैध बालू खनन जोरो पर,एक ट्रेक्टर-ट्राली वालू सीजसोनौली: रोहिणी नदी से अवैध बालू खनन जोरो पर,एक ट्रैक्टर ट्राली सीज

सोनौली क्षेत्र भ्रमण के दौरान न्याब तहसीलदार नौतनवा ने पकड़ा एक ट्राली सफेद बालू किया सीज।
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क:
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के रोहिणी नदी से हो रहे अवैध खनन पर विराम नहीं लग पा रहा है । नायब तहसीलदार वर्तमान ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान आज पुनः एक ट्रैक्टर ट्राली सफेद बालू पकड़कर सोनौली पुलिस के हवाले कर दिया है ।
खबरों के मुताबिक आज शनिवार की सुबह करीब दस बजे नायब तहसीलदार नौतनवा सोनौली क्षेत्र में थे इस बीच रोहिणी नदी की तरफ से ट्रैक्टर ट्राली पर सफेद बालू लादकर आ रहा था जिसे नायब तहसीलदार ने रोक लिया। और चालक से लदे बालू के कागजात मांगे जिस पर वह कुछ भी नहीं दिखा सका।
तहसीलदार ने सफेद बालू से लदी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर सोनौली कोतवाली लाए और आवश्यक कार्रवाई के लिए सोनौली पुलिस को सौंप दिया। बताया गया है कि सोनौली थाना क्षेत्र के रोहिणी नदी से सारे नियम कानून को ताक पर रखकर बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन किया जा रहा है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखे बंद कर कुंभकरण निद्रा में सो रहे हैं।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे