नेपाल के तिलोत्तमा नगर पालिका में बुध की पांच प्रतिमाओं को अराजक तत्वों ने तोड़ा,आक्रोष
नेपाल के तिलोत्तमा नगर पालिका में बुध की पांच प्रतिमाओं को अराजक तत्वों ने तोड़ा,आक्रोष
आई एन न्यूज सोनोैली बार्डर:
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के तिलोत्तमा नगर पालिका में सड़क के डिवाइडर पर रखी गई भगवान बुद्ध की पांच प्रतिमाओं को बुधवार की रात अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। प्रतिमाएं तोड़े जाने की सूचना मिलते ही आसपास की भीड़ जुट गई। लोगों में आक्रोश भड़क गया और सड़क उतरते हुए प्रतिमाएं तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बता दे की नेपाल सरकार पर्यटन वर्ष 2019 बड़े ही धूमधाम से मना रहा है। जिसके तहत भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी के प्रचार-प्रसार के लिए तिलोत्तमा नगर पालिका अंतर्गत सड़क के डिवाइडर के बीच में भगवान बुद्ध की प्रतिमाएं रखी गई थीं। रात में अराजक तत्वों ने इनमें से पांच प्रतिमाओं को तोड़ दिया। प्रतिमाएं तोड़े जाने से लोगों में आक्रोश भड़क गया और सड़क पर उतरते हुए
लोग आरोपितों को पकड़ने की मांग करने लगे।
तिलोत्तमा नगर पालिका के प्रवक्ता सुरेंदर श्रेष्ठ ने बताया यह नगर पालिका बौद्ध शर्किट के अंतर्गत आता है। जिसके कारण सौंदर्य के लिए प्रदेश नंबर पांच के पर्यटन मंत्रालय ने बुद्ध की प्रतिमा के लिए बजट दिया था। पर्यटन मंत्री लीला गिरी ने इन प्रतिमाओं का उद्घाटन किया था। नेपाल पुलिस प्रतिमा तोड़ने वालों की तलाश में जुट गई है। शीघ्र ही अराजक तत्वों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





