बृजमनगंज: मोबाइल शाप की जगला तोड़कर भीषण चोरी, व्यापारी आक्रोशित

बृजमनगंज: मोबाइल शाप की जगला तोड़कर भीषण चोरी, व्यापारी आक्रोशित

बृजमनगंज: मोबाइल शाप की जगला तोड़कर भीषण चोरी, व्यापारी आक्रोशित
आई एन न्यूज बृजमनगंज डेस्क:
स्थानीय कस्बे के रत्तूपुर स्थित में
प्रकाश एजेंसी नामक मोबाइल शाप की दुकान के पिछले हिस्से से जंगला तोड़कर चोर दुकान में घुसकर करीब ₹5 लाख से अधिक साये के सामान पर हाथ साफ कर दिया है। उक्त घटना को लेकर बृजमनगंज के व्यापारिक काफी आक्रोश में हैं।
खबरों के मुताबिक प्रतिदिन की तरह मंगलवार की रात में करीब नौ बजे बृजमनगंज के प्रशिद्ध व्यवसाई अनिल जायसवाल अपनी दुकान बन्द कर घर चले गये और जब बुधवार की सुबह वह अपनी दुकान खोले तो देखकर दंग रह गये। उन्होंने देखा कि पीछे से जंगले की ग्रील निकाल कर अज्ञात चोरों ने दुकान में रखे दो लैपटॉप, चार LED टीवी 32 इंच ,190 मोबाइल,एक मिक्सर मशीन,पाँच इलेक्ट्रिक प्रेस,दस पावर बैंक सहित मोबाइल के तमाम समान उठा ले गये है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग पाँच लाख रुपये आंकी जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बृजमनगंज, एसआई लालचन्द भारती मय फोर्स मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का गहन निरीक्षण किया।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जाँच किया जा रहा है।
इधर उक्त चोरी की घटना को लेकर व्यापारियों में खासा आक्रोश है। व्यापारियों ने कहा कि अगर शीघ्र ही उक्त चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारी सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

( उमा शंकर उपाध्याय बृजमनगंज)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे