पत्रकार की आवाज दबाने की कोशिश पर उग्र हुए मीडियाकर्मी

पत्रकार की आवाज दबाने की कोशिश पर उग्र हुए मीडियाकर्मी

नौतनवा में रेस्टोरेंट मालिक की ओछी हरकत पर डीएम का कड़ा रुख, कार्रवाई का आश्वासन।

आई एन न्यूज ​महराजगंज डेस्क । खबर छापना और सच दिखाना पत्रकार का धर्म है, लेकिन जब इसी सच से तिलमिलाकर कोई ओछी हरकतों पर उतर आए तो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का आक्रोशित होना लाजिमी है। नौतनवा कस्बे के एक रेस्टोरेंट में भोजन के दौरान स्टील का टुकड़ा मिलने की खबर क्या प्रसारित हुई, रेस्टोरेंट मालिक की बौखलाहट सातवें आसमान पर पहुंच गई। अपनी गलती सुधारने के बजाय रेस्टोरेंट मालिक ने पत्रकार को टारगेट करते हुए एक कार्टूनिस्ट वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और पत्रकार की छवि धूमिल करने की नीच हरकत की।
​इस घटना के बाद जिले भर के पत्रकारों में भारी उबाल देखने को मिल रहा है। रेस्टोरेंट मालिक की इस घिनौनी हरकत के खिलाफ गोलबंद हुए सैकड़ों पत्रकारों ने कड़ा रुख अपनाते हुए बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे
​डीएम और एसपी से मिले उग्र पत्रकार, निष्पक्ष जांच की मांग
जिले भर से पहुंचे मीडियाकर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस कप्तान से मुलाकात कर अपनी तल्ख नाराजगी जताई। पीड़ित पत्रकार आकाश पांडेय ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी जिलाधिकारी को देते हुए बताया कि कैसे रेस्टोरेंट में घटिया खाना और उसमें स्टील का टुकड़ा मिलने की जनहित से जुड़ी खबर चलाने पर रेस्टोरेंट मालिक निजी रंजिश पर उतर आया। सोशल मीडिया पर अमर्यादित और कार्टून टाइप वीडियो प्रसारित कर पत्रकार को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और बदनाम करने की साजिश रची गई है।
​डीएम ने दी सख्त चेतावनी, बख्शे नहीं जाएंगे आरोपी
पत्रकारों के तेवर और निष्पक्ष पत्रकारिता पर हो रहे हमले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कठोरतम वैधानिक कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिया। उन्होंने साफ कहा कि
जिलेभर में एक अभियान चला कर जांच भी करायी जायेगी। किसी भी स्थिति में पत्रकारों का उत्पीड़न या उनकी साख से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *