नदियों  का मुआयना करने ग्राउंड पर उतरे DM, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी।

नदियों  का मुआयना करने ग्राउंड पर उतरे DM, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी।

आई एन न्यूज बरगदवा डेस्क:
नेपाल और सीमावर्ती क्षेत्रों में बीते तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए महाराजगंज जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। नेपाल की नदियों के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने स्वयं कमान संभाल ली है। उन्होंने आज नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों और जनपद से होकर बहने वाली विभिन्न नदियों व नालों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।
​तटबंधों पर 24 घंटे कड़ी निगरानी के निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तटबंधों पर चल रहे बाढ़ निरोधक कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया और नदियों के जलस्तर का अपडेट लिया। उन्होंने सिंचाई विभाग और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटने के लिए तटबंधों की 24 घंटे लगातार निगरानी करने और सभी आवश्यक राहत प्रबंध तैयार रखने की सख्त हिदायत दी गई है।
​वर्तमान स्थिति नियंत्रण में, घबराने की आवश्यकता नहीं
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने जनपदवासियों को आश्वस्त करते हुए बताया कि वर्तमान में जिले में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। जनपद से होकर गुजरने वाली सभी प्रमुख नदियां फिलहाल खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। प्रशासन द्वारा पल-पल की स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *