15 बोरी काली मिर्च तीन हजार पैकेट नेपाली क्रीम समेत दो गिरफ्तार
15 बोरी काली मिर्च तीन हजार पैकेट नेपाली क्रीम समेत दो गिरफ्तार
आई एन न्यूज कोल्हुई डेस्क; थाना कोल्हुई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की सुबह एक कार पर लदी 15 बोरी काली मिर्च और तीन हजार पैकेट नेपाल निर्मित क्रीम समेत समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया की कार पर लदी उपरोक्त वस्तुओं समेत पवन कुमार सरदार नगर गोरखपुर तथा कलाम निवासी चिलुआताल को गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध अग्रिम कार्यवाई में पुलिस लगी हुई है।
प्रेम शंकर संवाददाता





