नौतनवा : देश की एकता और अखंडता के शपथ के साथ निकली रैली

नौतनवा : देश की एकता और अखंडता के शपथ के साथ निकली रैली

आई एन न्यूज़ डेस्क नौतनवा:
लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के 144वीं जयंती के अवसर पर राजीव गाँधी पी.जी. कालेज नौतनवा में राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनो इकाइयों ने संयुक्त रूप राष्ट्रीय एकता रैली निकाली गयी।
रैली महाविद्यालय से निकल कर छपवा चौराहे तथा छपवा गांव से होते हुए ग्राम सचिवालय तक गयी। रैली में छात्रों द्वारा राष्ट्रीय एकता, लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल अमर रहे तथा भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। रैली के महाविद्यालय आने पर राष्ट्रीय एकता को बनाये रखने, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा देश की अखंडता बनाये रखने के लिए छात्रों ने शपथ लिया।
नौतनवा : देश की एकता और अखंडता के शपथ के साथ निकली रैली
रैली में छात्र राहुल दुबे, मनीष गुप्ता, सलाउद्दीन, नुशरत जहाँ, शालू सिंह, श्याम जैसवाल, पूजा यादव, उत्कर्ष जायसवाल तथा फरीन फातमा आदि की भमिका सराहनीय रही।
नौतनवा : देश की एकता और अखंडता के शपथ के साथ निकली रैली

नौतनवा : देश की एकता और अखंडता के शपथ के साथ निकली रैली
रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 जसवंत पांडेय ने किया। रैली में कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 जय प्रकाश त्रिपाठी, नवीन कुमार, रमेश चौधरी, छेदी लाल प्रजापति, व्यास शर्मा, सर्वजीत सिंह, रमाशंकर यादव, अनूप पांडेय, हरिचंद्र पांडेय, रामेश्वर पांडेय, जगरनाथ यादव एवं अजय निषाद आदि उपस्थित रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे