चोरी की बाइकों के साथ चार नेपाली युवक गिरफ्तार

चोरी की बाइकों के साथ चार नेपाली युवक गिरफ्तार

चोरी की बाइकों के साथ चार नेपाली युवक गिरफ्तार
आई एन न्यूज निचलौल डेस्क: निचलौल पुलिस ने बार्डर पर वाहनों की चेकिंग के दौरान बाइक चोरों के एक गैंग को पकड़ कर तीन भारतीय नम्बर की चोरी की बाइकों के साथ चार नेपाली युवक को दबोचने का दावा किया है। पकड़े गए बाइक चोरों ने निचलौल कस्बा व आसपास के गांवों में बाइक चोरी करने की बात कबूल की है। पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी है।
बता दे बार्डर के गेड़हवां पुल के पास गश्त कर रही पुलिस टीम को तीन बाइकों से चार युवक नेपाल की ओर जाते देखे गए। तीनों बाइक रोककर इनके कागजात व डीएल आदि की पूछताछ की गई तो तीनों का कोई रजिस्ट्रेशन पेपर व बीमा के कागजात नहीं मिले। एसओ बिहागड़ सिंह यादव के अनुसार जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो चोरी की बाइक होने की बात सामने आई। पकड़ी गई बाइक में एक महराजगंज, एक गोरखपुर के नम्बर की है जबकि एक किसी अन्य जिले से पंजीकृत है। इन बाइकों को नेपाल ले जाकर बेचने की फिराक में थे।
पूछताछ में बाइक चोरों ने अपना नाम असलम मियां (20) निवासी ग्राम बनकटी थाना सोनवल जिला नवलपरासी (नेपाल), अलीरजा मियां (18), अभिषेक (18) व संदीप (16) तीनों निवासी ग्राम रतनगंज थाना बेलाटाड़ी जिला नवलपरासी (नेपाल) बताया है। पुलिस ने इनके विरुद्ध बाइक चोरी व जालसाजी के आरोप में आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज कर बुधवार अपराह्न चारों को कोर्ट के समक्ष पेश करने ले गई। एसओ ने बताया कि बाइक चोरों ने कस्बे व आसपास की बाइक चोरी की बात कबूल की है। इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे