नेपाल को हरा बरगदवा सेमीफाइनल में

नेपाल को हरा बरगदवा सेमीफाइनल में

 

– पहला मैच ठूठीबारी व धरमौली के बीच जबकि दूसरा सूर्यपुरा व बरगदवा के बीच हुआ

– चौथे दिन के मैच का उद्घघाटन में पहुँचे भाजपा के अजय श्रीवास्तव व प्रभाकर द्विवेदी

– खेल प्रतियोगिता है इसमें हार जीत ही होती है खेल को खेल भावना से खेला जाना चाहिये- अजय

आई एन न्यूज ठूठीबारी /महराजगंज

स्थानीय राधा कुमारी इंटर कालेज नई विगत 7 जनवरी से प्रारम्भ हुआ द चैम्पियन क्रिकेट टूर्नामेन्ट के चौथे दिन मैच का उदघाटन करने पहुँचे सिसवा विधान सभा के भाजपा युवा नेता अजय श्रीवास्तव व प्रभाकर द्विवेदी ने फीता काट व बैटिंग कर खेल का आगाज किया। वही श्रीवास्तव ने खेल को खेल भावना से खेले जाने की बात कही। वही द्विवेदी ने अनुशासन के साथ खेल खेलने की बात कही। चौथे दिन का मैच नेपाल के सूर्यपुरा व भारतीय क्षेत्र बरगदवा तथा ठूठीबारी व धरमौली के बीच खेला गया।

दिन मंगलवार राधा कुमारी इण्टर कालेज में चल रहे द चैम्पियन क्रिकेट टूर्नामेन्ट में पहला मैच ठूठीबारी व धरमौली के बीच सम्पन्न हुआ जिसमें ठूठीबारी ने टांस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओभर में 5 विकेट गंवा 49 रन का लक्ष्य धरमौली के टीम को दिया जिसे धरमौली ने शेष गेंद रहते ही पूरा कर लिया इस मैच में मैन ऑफ द मैच दिलीप को दिया गया। जबकि सबसे रोचक मैच नेपाल सूर्यपुरा की टीम व भारतीय क्षेत्र के बरगदवा के बीच खेला गया जिसमें नेपाल की टीम ने टांस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए। 12 ओभर में 4 विकेट गंवा 93 तन का लक्ष्य दिया जिसे बरगदवा की टीम ने 1 ओभर शेष रहते ही पूरा कर लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच शेरू अंसारी रहे। वही तीसरा मैच आर्यन क्लब ठूठीबारी व धरमौली के बीच खेला जा रहा था।

उ०प्र० अरुण वर्मा

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे