नौतनवा: गांधी चौक पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, लगाये नारे

नौतनवा: गांधी चौक पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, लगाये नारे

नौतनवा: गांधी चौक पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, लगाये नारे।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नागरिकता संशोधन कानून समेत विभिन्न मुद्दों के विरोध में आज गुरुवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर महाराजगंज जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन के लिए कूच करने से पहले समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद महाराजगंज कुंवर अखिलेश सिंह के नेतृत्व में समाजवादी कार्यकर्ताओ ने नौतनवा कस्बे के गांधी चौक पर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक नौतनवा कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह तथा पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह ने नागरिकता कानून वापस लो, गांधी हम शर्मिंदा हैं, किसानों के साथ अन्याय बंद करो, जर्रा जर्रा गूंज रहा है परिवर्तन के नारों से, लाठी डंडे की सरकार नहीं चलेगी, किसान विरोधी सरकार नहीं चलेगी, आदि नारो के साथ समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। इसके उपरांत व महाराजगंज के लिए प्रस्थान कर गए।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से सुरेश मणि त्रिपाठी, राजू दुबे ओम प्रकाश श्रीवास्तव दिनेश सिंह संजय सिंह हबीब खान  पप्पू खान मसूद अख्तर सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

 महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे