निचलौल: भारी मात्रा में विदेशी मटर बरामद,एसएसबी से भिड़े तस्कर

निचलौल: भारी मात्रा में विदेशी मटर बरामद,एसएसबी से भिड़े तस्कर।
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र के एसएसबी झुलनीपुर की टीम ने गुरुवार को निचलौल मंडी के पास कनैडियन मटर से लदे एक ट्रक को पकड़ लिया। इससे बौखलाए तस्करों के गिरोह ने एसएसबी जवानों के साथ ओड़वलिया में झड़प कर ली। एसएसबी ने पकड़े गए ट्रक को कस्टम कार्यालय निचलौल पहुंचाया और इसकी सूचना कस्टम निचलौल व ठूठीबारी के साथ ठूठीबारी पुलिस को दी। फिर तीनों की संयुक्त टीम ने गड़ौरा व ठूठीबारी सहित राजाबारी में तस्करों द्वारा बनाए गए गोदामों पर छापेमारी शुरू कर दी छापेमारी देर शाम तक चलती रही।
बता दे कि एक ट्रक पर कनैडियन मटर व काली मिर्च लादकर भेजे जाने की सूचना पर एसएसबी झुलनीपुर की टीम ने एक ट्रक का पीछा किया। ट्रक को निचलौल मंडी के पास एसएसबी ने पकड़ लिया। इसी बीच बार्डर क्षेत्र के तस्करों का गिरोह के लोग भी मौके पर पहुंच गये और तस्कर गैंग के लोगो ने ट्रक पकड़े जाने पर विरोध जताते हुए झड़प कर ली। फिर भी एसएसबी ने पकड़े गए ट्रक को कस्टम निचलौल तक पहुंचा दिया। एसएसबी जवानों ने जब ट्रक चालक से कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो ट्रक चालक ने बताया कि राजाबारी पुल के पास गोदाम से मटर लोड किया गया है। इसके बाद छापेमारी शुरू हुई, जिसमें राजाबारी पुल के पास एक गोदाम से करीब पांच ट्रक कनैडियन मटर पकड़े जाने की खबर है।

कस्टम अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि ट्रक पर लदी मटर व छापेमारी में पकड़ी गई मटर के बोरियों की गिनती की जा रही है। गिनती के बाद ही पूरी सूचना दी जाएगी।  महाराजगंज उत्तर प्रदेश


Translate »