नव वर्ष 2020: थाई बौद्ध बिहार 960 पर सहभोज कार्यक्रम संपन्न
नव वर्ष 2020: थाई बौद्ध बिहार 960 पर सहभोज कार्यक्रम संपन्न
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल बार्डर के सोनौली कस्बे के बाहर स्थित 960 थाई बौद्ध विहार पर आज बुधवार की दोपहर को नव वर्ष के उपलक्ष में एक सहभोज कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें तमाम वरिष्ठ पत्रकार, भाजपा के जिला अध्यक्ष महाराजगंज परदेसी रविदास, नौतनवा विधानसभा प्रभारी समीर त्रिपाठी, जितेंद्र राव सहित दर्जनों लोग शरीक रहे।
सहभोज कार्यक्रम से पहले सर्वप्रथम बौद्ध विहार के बाबा फ्रा रंजिस्ट सांग्री जी द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया गया तथा लोगों को रक्षा सूत्र बाध कर नव वर्ष 2020 की मंगलमय की आशीष दिए।
इस मौके पर मुख्य रूप से थाई बौद्ध विहार के प्रबंधक शुक्ला, नन्हे सिंह, महेंद्र जायसवाल, अजय सिंह,भन्ते बुद्ध सागर थाहा, भन्ते मोदगल्यायन,
भन्ते महिपाल,भन्ते आनन्द, भिखुनी अंजना सहित कई दर्जन लोग मौजूद रहे।
महराजगंज उत्तर प्रदेश।






