गोरखपुर सोनौली मार्ग पर पलटा ट्रक आवागमन ठप

गोरखपुर सोनौली मार्ग पर पलटा ट्रक आवागमन ठप

गोरखपुर सोनौली मार्ग पर पलटा ट्रक आवागमन ठपगोरखपुर सोनौली मार्ग पर पलटा ट्रक आवागमन ठप

आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क :
महराजगंज जिला के गोरखपुर सोनौली मार्ग पर शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे सम्पतिहा और बाबू पैसिया के बीच में नीलगाय को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर ट्रक संख्या UP.55 T8393 बीच सड़क पर ही पलट गया । जिसमें ड्राइवर को हल्की चोट लगी । ड्राइवर सुखराम मौर्या ने बताया कि हम लोग बहराइच से चावल लोड करके नेपाल के भैरहवा शहर में जा रहे थे । की अचानक नीलगाय सड़क पार करते दिखा । जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई । जिस समय यह हादसा हुआ गाड़ी में सिर्फ दो लोग ही सवार थे । मालिक और ड्राइवर । जिसमें सिर्फ ड्राइवर के दोनों हाथों में हल्की चोट लगी है । सुखराम ने बताया कि हादसे के बाद तुरंत पुलिस को फोन किया गया । पुलिस भी तत्परता दिखाते हुए कुछ ही क्षड़ों में मौके पर पहुंच गयी राहत और बचाव कार्य में जुट गई । सुबह के नौ बजे से दो क्रेन द्वारा ट्रक को सीधा करने का कार्य जारी था । और दोनों तरफ से मार्ग कुछ देर के लिए पूरी तरह से अवरूद्ध हो गया था । जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई थी ।
(रिजवान खान महराजगंज उत्तर प्रदेश )

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे