नौतनवा: मां बनैलिया के शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

।नौतनवा: मां बनैलिया के शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
इंडो नेपाल न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे की विख्यात
मां बनैलिया के 29 वा स्थापना दिवस के अवसर पर निकाली गई भव्य झांकी, शोभायात्रा में आज जनसैलाब उमड़ पड़ा। जैसे ही शोभा यात्रा कस्बे के गांधी चौक पर पहुंचा ,गांधी चौक का नजारा ही बदल गया। उमड़े जनसैलाब के स्वागत के लिए कतार से खड़ी महिलाएं बच्चे पुरुष सभी में उत्साह देखा गया।

नौतनवा समाज सेवी नन्दलाल जायसवाल अपने टीम के साथ

सबने माता की जय कारा लगाए और प्रसाद लिया । शोभा यात्रा मंदिर परिसर से चलकर खंनुवा चौराहा, गांधी चौक होते हुए अस्पताल चौराहे से होकर हनुमान चौक स्टेशन चौराहा होकर चुनाव मंदिर परिसर में विसर्जित होगा। शोभायात्रा में नगर के तमाम प्रतिष्ठित, गणमान्य नागरिक समेत तमाम लोग शरीक रहे।
महराजगंज उ०प्र०


Translate »