बिन बियाहे बन गई मां, मृत नवजात शिशु को लेकर भटकती रही किशोरी, प्रेमी ने भगाया
बिन बियाहे बन गई मां, मृत नवजात शिशु को लेकर भटकती रही किशोरी, प्रेमी ने भगाया।
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
बिन ब्याही मां बनी एक किशोरी अपनी नवजात मृत बच्चे को लेकर 2 दिनों तक उसे चिपकाए घूमती रही। यह मामला उ०प्र० के महराजगंज जिले के पनियरा क्षेत्र के एक गांव का है। एक दलित नाबालिग किशोरी प्रेम प्रसंग के चक्कर में पड़कर मां बन गई और बच्चा मरा हुआ पैदा हुआ। किशोरी और मृत बच्चे के साथ लेकर उसके परिजन उसके प्रेमी के घर पहुंचे, जहां से उन्हें भगा दिया गया। इसके बाद दो दिन तक मृत बच्चे को लेकर किशोरी इधर-उधर भटकती रही। मामले में पंचायत हुई और पंचायत के बाद जहां मृत बच्चे को दफनाया गया, वहीं मामला बिगड़ता देख किशोरी को उसके प्रेमी के घरवाले अपने साथ ले गए। इस मामले में मंगलवार को थाने में तहरीर दी गई है।
बताया गया है कि 16 वर्षीया इस किशोरी का एक युवक से प्रेम प्रपंच हुआ। दोनों में नजदीकियां काफी बढ़ गईं, लेकिन किशोरी के घरवालों को इसकी जानकारी नहीं हुई। इसी बीच किशोरी गर्भवती हो गई। उसके परिजनों को उसके गर्भवती होने की जानकारी हुई तो उसको दर्द शुरू होने लगा। चर्चाओं के अनुसार किशोरी का कहीं इलाज कराया गया। इसी बीच उसे मृत बच्चा पैदा हुआ। इसके बाद उसके परिजनों ने उससे उसके प्रेमी के बारे में पूछताछ की। मृत बच्चे के साथ किशोरी को लेकर उसके परिजन प्रेमी के घर पहुंचे तो एक झटके में उन्हें भगा दिया गया। बात बनती न देख पुलिस के पास मामला पहुंचाया गया। इसके बाद बाद बात बिगड़ता देख प्रेमी के परिजनों ने पंचायत कराई। किशोरी को अपने साथ ले गए और मृत बच्चे को दफनाया गया।
इस मामले में थानाध्यक्ष पनियारा दिलीप शुक्ला ने कहा कि
तहरीर मिली है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश








































