महराजगंज पुलिस लाइन में परम्परागत तरीके व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस हुआ परेड
आई एन न्यूज महराजगंज
देश के 68 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद महराजगंज पुलिस लाइन में हर वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी परम्परागत तरीके व हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल निर्देशन में किया गया।
परेड का मान प्रणाम मुख्य अतिथि श्री वीरेन्द्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी महराजगंज द्वारा लिया गया। परेड का प्रथम कमाण्ड श्री राजाराम यादव क्षेत्राधिकारी फरेन्दा, द्वितीय कमाण्ड श्री उदित विक्रम प्रतिसार निरीक्षक तथा तृतीय कमाण्ड उ0नि0स0पु0 परमहंस द्वारा किया गया। परेड में शामिल प्रथम टोली सशस्त्र पुलिस जिसके कमाण्डर उ0नि0 राजेश कुमार मिश्र, द्वितीय टोली नागरिक पुलिस जिसके कमाण्डर उ0नि0 श्री भारत भूषण यादव, तृतीय टोली अभियोजन शाखा जिसके कमाण्डर उ0नि0 श्री अवधेश कुमार त्रिपाठी, चतुर्थ टोली रिकु्रट आरक्षी जिसके कमाण्डर उ0नि0 उदय नारायण सिंह, पंचम टोली रिक्रुट आरक्षी जिसके कमाण्डर उ0नि0 परामानन्द यादव, षष्ठम टोली महिला पुलिस जिसका नेतृत्व महिला उ0नि0 प्रियंका मिश्रा, सप्तम टोली होमगार्डस जिसके कमाण्डर प्लाण्टून कमाण्डर उदयराज मुनि त्रिपाठी तथा आठवी टोली एनसीसी कैडेट जिसके कमाण्डर विकास चैधरी नवम टोली अपाची दस्ता(मोटरसाइकिल) जिसके कमाण्डर उ0नि0 अशोक कुमार द्वारा नेतृत्व किया गया। इसके अतिरिक्त जनसामान्य समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु यूपी 100 वाहन जिसका नेतृत्व उ0नि0 विकास यादव तथा अग्निशमन दस्ते का नेतृत्व अग्निशमन अधिकारी ओमप्रकाश द्वारा किया गया। रेडियो शाखा दल का नेतृत्व प्रतिसार निरीक्षक रेडियो श्री दिब्य प्रकाश शुक्ला द्वारा किया गया। परेड में सम्मिलित समस्त टोलियो में प्रथम स्थान अभियोजन शाखा टोली तथा द्वितीय स्थान महिला पुलिस टोली को मिला। गणंतंत्र दिवस परेड के उपरान्त सेन्ट जोसेफ स्कूल, लिटिल फ्लावर, जवाहर नवोदय विद्यालय, दीनदयाल इण्टर मीडियेट कालेज आदि के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी जिसकी प्रशंसा मा0 मुख्य अतिथि सहित दर्शक दीर्घा में उपस्थित समस्त सम्मानित व्यक्तियो द्वारा की गयी। उक्त विद्यालयो के छात्रो द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम में प्रथम स्थान सेन्ट जोसेफ स्कूल को तथा द्वितीय जवाहर नवोदय विद्यालय को मिला। उक्त परेड के दौरान जनपदीय %





