जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, वृद्ध महिला की गई जान
जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, वृद्ध महिला की गई जान
आईएन न्यूज महराजगंज डेस्क:
महराजगंज मुख्यालय से सटे चौपरिया गांव में मंगलवार की सुबह पांच बजे जमीन को कब्जा करने को लेकर मारपीट शुरू हो गई। धक्का मुक्की में एक वृद्ध महिला गिर कर घायल हो गई। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह साढ़े साथ बजे के करीब महिला की मौत हो गई। इस मामले में कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
सदर कोतवाली के चौपरिया गांव में एक जमीन को लेकर 1990 से मुकदमा चल रहा था। कोतवाली पुलिस के मुताबिक इस मुकदमे में राम बहादुर के परिवार के पक्ष में फैसला हुआ था। चार पांच दिन से वह जमीन पर निर्माण करा रहा था। मंगलवार की सुबह पांच बजे आरोपित भृगुनाथ व वेदप्रकाश के परिवार के छह सात लोग मौके पर पहुंचे। राम बहादुर के निर्माणाधीन फाउंडेशन को गिराने लगे। यह देख राम बहादुर की पत्नी अशरफा देवी मना करने पहुंची। आरोप है कि उन्हें धक्का दे दिया गया। गिरने से वह बेहोश हो गई। इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पर सुबह नौ बजे के करीब उनका निधन हो गया।
इस मामले में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 308 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार धारा 307 भी बढ़ाया जाएगा।





