महराजगंज: निचलौल थाने का चौकीदार बन गया है लेखपाल
महराजगंज: निचलौल थाने का चौकीदार बन गया है लेखपाल
आई एन न्यूज निचलौल डेस्क
निचलौल थाने का एक चौकीदार 11 गांवों में लेखपाल काम कर रहा है जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी नाराजगी है। संबंधित लेखपाल व अवैध रूप से कार्य करने वाले उनके बेटे के खिलाफ एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग किया है।
निचलौल क्षेत्र के बैठवलिया के रहने वाले शशिभूषण गुप्ता ने डीएम को पत्र लिखकर बताया है कि हल्का संख्या 23 व 27 के 11 ग्राम सभाओं की जिम्मेदारी लेखपाल कौशल वर्मा को मिली हुई है। जबकि कौशल वर्मा लकवा की बीमारी से ग्रसित हैं।
उनका काम किसी अन्य लेखपाल को देने के बजाय लेखपाल की सही जानकारी छुपाकर उनके पुत्र संजय वर्मा अवैध रूप से लेखपाल का काम कर रहे है और लेखपाल का हस्ताक्षर भी कर रहे है। जो लेखपाल सेवा नियमावली का उल्लंघन है।
उन्होंने कहा है कि संजय वर्मा खुद को लेखपाल बताकर गरीबों से धनदोहन भी कर रहे है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ जांचकर कार्रवाई करना आवश्यक है इतना ही नही लेखपाल का काम देख रहे संजय वर्मा निचलौल थाने पर चौकीदार की भी ड्यूटी बखूबी निभाते है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





