भारत- नेपाल के बीच 16 अक्टूबर से सहज हो सकता है आवागमन

भारत- नेपाल के बीच 16 अक्टूबर से सहज हो सकता है आवागमन

भारत- नेपाल के बीच 16 अक्टूबर से सहज हो सकता है आवागमन

नेपाल ने 16 अक्टूबर से भारत से उड़ान की तैयारी में जुटा,नेपाल सरकार संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भारत को भेजा प्रस्ताव 

आई एन न्यूज सोनोैली डेस्क:
नेपाल और भारत के बीच 16 अक्टूबर से आवागमन सहज होने के संकेत मिल रहे हैं। नेपाल सरकार संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भारत के लिए उड़ाने शुरू करने का प्रस्ताव दिया है।
मंत्रालय ने 16 अक्टूबर से भारत के लिए उड़ान भरने का रास्ता खोल दिया है। कोरोना महामारी को लेकर 25 मार्च के बाद से भारत के लिए कोई नियमित उड़ान नहीं थी।
शुक्रवार को मंत्रालय के संयुक्त सचिव कमल प्रसाद भट्टाराई ने कहा कि मंत्रालय ने कोविड 19 संकट प्रबंधन केंद्र को इस तरह का प्रस्ताव भेजा है।
माना जा रहा है कि 16 अक्टूबर के बाद भारत और नेपाल के बीच पैदल आवागमन भी सहज हो सकता है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे