परसामलिक: भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
परसामलिक: भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
आईएनन्यूज पत्सा मलिक डेस्क:
भारतीय जनता पार्टी पूर्वी मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज गुरुवार को परसामलिक में स्थित चंद्रभान गिरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शुरू हुआ। जिसके प्रथम सत्र का उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल एवं दूसरे सत्र का उद्घाटन नौतनवा विधानसभा के वरिष्ठ नेता समीर त्रिपाठी ने किया।
प्रशिक्षण की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बाबू नन्दन शर्मा ने किया।जबकि संचालन मंडल महामंत्री ऋषिकेश यादव ने किया। इस मौके पर अपने संबोधन में पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एक अनुशासित कार्यकर्ता हैं ।पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को चाहिए कि अनुशासन में कार्य करते हुए देश एवं समाज हित के लिए अपना मूल्यवान समय एवं योगदान दें। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार है । जिसमें समाज के सभी वर्गों का उत्थान हो रहा है। जिस तरह देश एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार है ।उसी तरह नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में भी भारतीय जनता पार्टी अपना विधायक देखना चाहती है। जिसके लिए कार्यकर्ताओं को कमर कस कर हर पल तैयार रहना होगा। इस मौके पर नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता समीर त्रिपाठी ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह अपना योगदान समाज हित में लगाए तथा देश के विकास, क्षेत्र के विकास एवं समाज के सभी वर्गों के हित के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा जनता के स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। उसके लिए हम सभी को जो भी कुर्बानी देनी हो उससे पीछे नहीं हटना चाहिए। इस मौके पर राजू चौधरी, गगन पांडे, रामेश्वर चौधरी, संतोष यादव, सुनील जायसवाल ,चंद्रभान यादव ,ज्ञानचंद, तारकेश्वर चौहान, रामबचन साहनी, भगवंत यादव, घनश्याम गिरि, बबलू पाठक, विवेक मद्धेशिया, नौतनवा उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, ऋषिकेश अग्रहरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





