एआरटीओ महाराजगंज का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल- जाने क्या है मामला

एआरटीओ महाराजगंज का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल- जाने क्या है मामला

एआरटीओ महाराजगंज का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल- जाने क्या है मामला

आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
भारत-नेपाल राष्ट्रीय राजमार्ग के सोनौली गोरखपुर मार्ग पर एआरटीओ महाराजगंज से ट्रक चालकों द्वारा नोकझोंक होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से आज गुरुवार को वायरल हो रहा है। यह वीडियो इंडो नेपाल न्यूज़ के हाथ लगा है।
वीडियो में ट्रक चालक आरोप लगा रहे हैं की एआरटीओ एंट्री लेते हैं, और गाड़ियों को पकड़ लेते हैं।
यह वीडियो सोनौली कोतवाली क्षेत्र के बाईपास पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास का होना बताया जा रहा है।
ट्रक चालक एआरटीओ महाराजगंज से चीखते चिल्लाते हुए नोकझोंक करते हुए दिख रहे है। वीडियो 2 दिन पहले के सुबह के समय का बताया जा रहा है।
हालांकि इस संबंध में एआरटीओ महाराजगंज से वार्ता नहीं हो पाई है। उनका पक्ष भी नहीं मिल पाया है। उनका पक्ष मिलते ही उसे भी लिखा जाएगा।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे